आंगनबाड़ी, स्कूल और पंचायत भवन का लिया जायजा, पंचायत सहायक के काम की सराहना
रिपोर्ट: अखिलेश गौतम
सीतापुर। ग्रामीण विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए विकासखंड मछरेहटा के खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार ने मंगलवार को ग्राम पंचायत बरसंधिया का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पंचायत क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय एवं पंचायत भवनकी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
इस दौरान मौके पर पंचायत सहायक अमरेन्द्र कुमार उपस्थित मिले। बीडीओ ने पंचायत सहायक द्वारा रिकॉर्ड संधारण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
बीडीओ ने अधूरे पड़े आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय से पोषाहार और अन्य सुविधाएं मिलें, इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
निरीक्षण के समय ग्राम विकास अधिकारी सोमपालभी बीडीओ के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
बीडीओ अरुण कुमार ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।






