अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट
मड़वारानी ।आदि शक्ति पर्वतवासिनी मां मड़वारानी दाई के मंदिर जाने वाले पहाड़ पर स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23वें श्री सवा लाख महामृत्युंजय जाप यज्ञ का शुभारंभ 30 जुलाई 2026 को विधि-विधान के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजन एवं रुद्राभिषेक से हुई। इसके पश्चात सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप का आयोजन पीठाधीश्वर श्री भागीरथी दुबे जी के मार्गदर्शन में नीशु गुरद्वान, नारायण प्रसाद, तेजस्वी पांडे, त्रिनेत्र गौरहा, हेमंत पाण्डेय, हर्ष दुबे, प्रकाश महाराज सहित सात विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न कराया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान के यजमान के रूप में श्रीमती सीमा विनोद कुमार साहू, सचिव, मां मड़वारानी सेवा एवं जनकल्याण समिति, मड़वारानी रहीं। आयोजन की व्यवस्थाओं में श्री संतोष सोनी (व्यवस्थापक), शेखर, अन्नपूर्णा राठौर, वैभव साहू, गजानन्द, परिणाम सोनी, दिव्यास सोनी सहित समिति के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया तथा यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।








