Home / Events / चन्द्र शेखर को मिला सम्मान कानि० से हैड कानि० पद पर हुआ गेलेंट्री प्रमोशन

चन्द्र शेखर को मिला सम्मान कानि० से हैड कानि० पद पर हुआ गेलेंट्री प्रमोशन

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

लोडेड इंसास रायफल को आरोपी से लिया था अपने कब्जे में

अपनी व अपने साथियों की बचाई थी साहसपूर्ण कार्य से जान

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि झालावाड़ पुलिस के एक जाबाज सिपाही श्री चन्द्रशेखर कानि0 310 जिला स्पेशल टीम झालावाड़ द्वारा वर्ष 2024 मे थाना कोतवाली झालावाड़ में पदस्थापन के दौरान जिला कारागृह झालावाड़ में एक आरएसी जवान द्वारा कोत से लोडेड इंसास रायफल जबरन निकालकर अपने साथियों पर अंधाधुंध फायरिंग करने जिसमें एक जवान के हाथ से आर पार हुई थी गोली, की घटना में तुरन्त थाना कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुँच अभियुक्त आरएसी जवान राम सिंह से अपनी जान की परवाह किये बिना 13 कारतूस से लोडेड इंसास रायफल को सूझ-बुझ का परिचय देते हुवे साहसपूर्ण तरीके से अपने कब्जे में लेकर अपनी, अपने साथियों व जेल स्टॉफ की जान बचाने व अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं मर्डर, चोरी, लूट, चाकू बाजी, फायरिंग में अति सराहनीय कार्य करने पर विशेष पदोन्नति हेतु प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था।
पुलिस मुख्यालय द्वारा उक्त साहसिक कार्य के लिये सम्मान प्रदान करते हुवें चन्द्रशेखर कानि0 310 को विशेष पदोन्नति प्रदान करते हुवें हैड कानि० के पद पर पदोन्नत किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now