गढ़पुरा (बेगूसराय): मिथिलांचल के मिनी बाबा धाम आस्था और श्रद्धा के पावन केंद्र बाबा हरिगिरी धाम में आयोजित श्रावणी मेला 2026 का शुभारंभ बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. उर्मिला ठाकुर, चेरिया बरियारपुर विधानसभा के विधायक अभिषेक आनंद हसनपुर विधानसभा के विधायक राजकुमार राय बखरी विधानसभा के पूर्व विधायकों मे उपेंद्र पासवान, रामानंद राम,राम विनोद पासवान,जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार मनीष सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी ने बारी-बारी से मेला के सफल संचालन को ले विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लोगों को संबोधित कर अपनी अपनी जिम्मेवारियां निभाने का भरोसा दिलाया.
इस अवसर पर आगत अतिथियों का धाम विकास समिति की ओर से अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत व अभिवादन किया गया।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने बाबा हरिगिरी धाम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए श्रावणी मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन की शुभकामनाएँ दीं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा हरिगिरी का आशीर्वाद प्राप्त किया।. कार्यक्रम की अध्यक्षता धाम विकास समिति के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी सनी कुमार सौरभ ने किया मंच संचालन पंचायती राज पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी समीक्षा झा ने की. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार थाना अध्यक्ष राहुल कुमार समय भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
- मिथिलांचल की पावन नगरी बाबा हरिगिरिधाम को मिले विश्वस्तरीय सुविधाएं, लोगों ने सरकार से की मांग
मिथिलांचल की आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा हरिगिरिधाम को धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने बिहार सरकार से आग्रह किया है कि बाबा हरिगिरिधाम में सड़क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, शौचालय, धर्मशाला, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाए।
लोगों का कहना है कि यदि बाबा हरिगिरिधाम का समुचित विकास किया जाए, तो यह स्थल केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के धार्मिक पर्यटन मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बना सकता है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
क्षेत्रवासियों ने सरकार से मांग की है कि बाबा हरिगिरिधाम को धार्मिक पर्यटन के रूप में विशेष प्राथमिकता देते हुए विकास की ठोस योजना बनाई जाए, ताकि यह पावन धाम राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर सके।






