ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुलिस विभाग में अपनी सेवा देकर अधिवर्षता पूर्ण करने वाले उ0नि0 नागरिक पुलिस रामेश्वर, उ0नि0 नागरिक पुलिस आनंद कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी भईयालाल एवं लीडिंग फायरमैन सहदेव प्रसाद की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षकों,मुख्य आरक्षी एवं लीडिंग फायरमैन को माला पहनाकर, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई एवं मौके पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को हल्का नास्ता करवाकर मुंह मीठा कराया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा सेवानिवृत हो रहे पुलिसकर्मियों से कहा गया कि आज का यह अवसर भावुक भी है और प्रेरणादायक भी । विदाई केवल एक औपचारिक नहीं,बल्कि उन यादों,अनुभवों और रिश्तों का सम्मान है जो हमने मिलकर बनाएं है। सेवानिवृत होकर घर जाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं निरन्तर व्यायाम करते रहें,जिससे आपका स्वास्थ्य ठीक बना रहें। पुलिस विभाग को दिए गए जीवन के इस समय का पुलिस विभाग आपका सदैव आभारी रहेगा। आपने जीवन का अमूल्य समय विभाग को दिया है, मैं समस्त पुलिस विभाग की ओर से आपके सुखद जीवन एवं परिवार की तरक्की की मनोकामना करता हूं।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव,प्रभारी निरीक्षक महिला सेल जय प्रकाश उपाध्याय,प्रभारी निरीक्षक आईजीआरएस अशोक यादव एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
चित्रकूट -पुलिस विभाग से सेवानिवृत हो रहे 02 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस,01 मुख्य आरक्षी एवं 01 लीडिंग फायरमैन को दी गयी भावभीनी विदाई






