Home / News / चित्रकूट -विद्यालय के समीप तंबाकू एवं गुटखा की दुकानें तत्काल हटाने के निर्देश- डीएम पुलकित गर्ग

चित्रकूट -विद्यालय के समीप तंबाकू एवं गुटखा की दुकानें तत्काल हटाने के निर्देश- डीएम पुलकित गर्ग

ब्यूरो संजय मिश्रा चित्रकूट
चित्रकूट -जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा आज दिनांक 25 जुलाई, 2026 को धनुष चौराहा के निकट स्थित परिषदीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने तंबाकू, गुटखा एवं अन्य धूम्रपान संबंधी सामग्री की दुकानें संचालित होती पाई गईं।

इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका को तत्काल प्रभाव से उक्त दुकानों को विद्यालय के समीप से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू, गुटखा एवं धूम्रपान संबंधी सामग्री का विक्रय प्रतिबंधित है तथा इसका कड़ाई से पालन कराया जाना आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देशित किया कि वे तत्काल प्रतिबंधित सामग्री को विद्यालय के आसपास से हटा लें। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में विद्यालय के निर्धारित प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू, गुटखा अथवा अन्य धूम्रपान सामग्री का विक्रय पाया जाता है, तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now