अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
शिक्षक दीपक की तरह हैं जो खुद जलकर और प्रकाशित करते हैं। विधायक फूलसिंह राठिया
शिक्षक इसलिए पूजनीय है जो शिक्षा के साथ संस्कार भी देते हैं ऐसे शिक्षकों को सम्मानित कर गौरव महसूस कर रहा हूं – फूलसिंह राठिया विधायक
करतला//PM श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी हिंदी माध्यम विद्यालय करतला में एक संक्षिप्त कार्यक्रम में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री फूलसिंह राठिया ने शिक्षा जगत में अद्वितीय योगदान देने वाले कर्मठ महिला कर्मचारियों को साड़ी और पुरुष कर्मचारियों को पेंट शर्ट देकर सम्मानित किया। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक द्वारा इस प्रकार का कार्य अपने आप में विशेष स्थान रखता है क्योंकि शिक्षक, समाज में शिक्षा की अलख जगा कर भावी पीढ़ी को सुसंस्कृत करता है, देशभक्ति की भावना जागृत करता है यदि ऐसे राष्ट्र निर्माता को उनके कर्तव्यों की प्रतिफल स्थानीय विधायक से मिले तो निश्चित रूप से मनोबल बढ़ता है।
माननीय विधायक महोदय द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह की शुरुआत मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी के पूजन और राजकीय गीत से हुई। तत्पश्चात अतिथि देवो भव: अंतर्गत दुबराज सिंह राठिया (प्रभारी प्राचार्य) द्वारा माननीय विधायक फूलसिंह राठिया जी का फूल माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया एवं शिक्षकों द्वारा समस्त अतिथियों का फूल माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया । विद्यालय के शिक्षक आशीष बक्स और शिक्षिका नीलिमा पटेल,लेमा गौतम ने मधुर आवाज में स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया। स्वागत उद्बोधन में मनोज तिग्गा ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का इन पंक्तियों से स्वागत किया कि –
जिनके इरादों में सच्चाई और हाथों में विकास है,
जनता को हर पल सिर्फ आापसे ही
आस है
आापके कदमों की आहट से महक उठा है यह चमन,
आज का यह दिन हमारे लिए बेहद
खास है ।
कार्यक्रम को सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह राठिया ने संबोधित करते हुए विधायक महोदय के इस पुनीत कार्य की प्रसंशा करते हुए कहा कि विधानसभा के प्रथम व्यक्ति द्वारा शिक्षा के दीपकों में तेल डालना अपने आप में सराहनीय है। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष (रामपुर विधानसभा) शिवम राय और प्रवीण ओगरे (विधायक प्रतिनिधि) ने भी संबोधित किया और विधायक महोदय के इस अनुकरणीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की । कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि के आसंदी से बोलते हुए विधायक महोदय ने कहा- शिक्षक समाज में इसलिए पूजनीय है क्योंकि वे शिक्षा के साथ संस्कार देते हैं और ऐसे शिक्षकों को सम्मानित कर मैं गौरवान्वित हो रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक दीपक की तरह हैं जो स्वयं जलकर समाज को प्रकाशित करते हैं। विधायक महोदय ने शिक्षकों को हिंदी/अंग्रेजी के साथ-साथ क्षेत्रीय बोली को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए घोषणा किया कि बारहवीं कक्षा में 85% अंक लाने वाले समस्त बच्चों को 15000₹ नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
अंत में दुबराज सिंह राठिया (प्रभारी प्राचार्य) ने विधायक महोदय एवं समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह शिक्षक सम्मान समारोह संक्षिप्त किंतु प्रेरणादायक रहा, उन्होंने कहा कि मैंने 32 वर्ष के शिक्षकीय जीवन में रामपुर विधानसभा के एक विधायक के द्वारा ऐसा प्रेरणा दायक कार्यक्रम नहीं देखा। उन्होंने विधायक महोदय को विश्वास दिलाया कि विद्यालय के समस्त स्टाफ आपके विश्वास पर खरा उतरेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालयीन स्टाफ को आभार जताया।
कार्यक्रम का संचालन ताराचंद सोनी अतिथि व्याख्याता ने किया।
कार्यक्रम में विधायक महोदय के साथ अंकित राय, शिवम राय, रोशन खांडे, इब्राहिम फारुखी,आत्माराम मन्नेवार, प्रकाश पुलस्त, अजय श्रीवास, विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित थे ।









