Home / Events / राजगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

राजगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

राजगढ़ के तलेन थाना क्षेत्र के फूलपुरा गांव में जंगल के बीच बने एक घर से पति-पत्नी के शव बरामद हुए हैं। प्राथमिक जांच में यह मामला हत्या और आत्महत्या का लग रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। अंदर का मंजर देखकर हर कोई दंग रह गया। 48 वर्षीय सुशीलाबाई का शव खून से लथपथ फर्श पर पड़ा था, वहीं उनके 50 वर्षीय पति रायसिंह लववंशी का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

शुरुआती जांच के अनुसार, रायसिंह और सुशीलाबाई घर में अकेले रहते थे। मौके से शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं। पुलिस को अंदेशा है कि नशे की हालत में हुए किसी घरेलू विवाद के बाद रायसिंह ने पहले अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एफएसएल (FSL) टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है

सऊद खान की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now