Home / Events / चित्रकूट पुलिस द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

चित्रकूट पुलिस द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

ब्यूरो संजय मिश्रा चित्रकूट
चित्रकूट -पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पुलिस कार्यालय में,अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूषकान्त राय द्वारा पुलिस लाइन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन परिसर व क्षेत्राधिकारी नगर,क्षेत्राधिकारी राजापुर एवं क्षेत्राधिकारी मऊ द्वारा अपने अपने कार्यालय परिसर में तथा जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने अपने थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण नियंत्रण एवं मानव जीवन को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए वृक्षों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आमजन से भी अपील की गई कि वे अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागी बनें।
चित्रकूट पुलिस द्वारा जनपद को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now