Home / Breaking News / मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा व नकदी बरामद….

मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा व नकदी बरामद….

बरेली। फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका परिचित जुबैर (45) पुत्र जहीरुद्दीन निवासी ग्राम मलपुर, थाना भुता, उसे डॉक्टर के पास छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि वहां एक बंद कमरे में उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।

मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम शिवपुरी जंगल नहर कोठी के पास घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बचने के प्रयास में फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, ₹37,690 नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now