पुरकाजी क्षेत्र के शेरपुर खादर के लगभग 10 से अधिक गांव पानी भरने से ग्रस्त है। सबसे ज्यादा हानि गांव रजकल्लापुर में होती है क्योंकि सोलानी नदी के सबसे नज़दीक यही गांव है। मैं आपको सरकारी स्कूल का दृश्य दिखाता हू जहां पर गांव के बच्चे शिक्षा से वंचित बैठे है। गांव में पशुओं के लिए चारा नहीं है। मानव जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। गांव में होने वाले भारी हानि का कोई मुआवजा देने की कोई घोषणा अभी तक नहीं हुई है। हर वर्ष ऐसा नज़ारा देखने को ज़रूर मिलता है लेकिन विधायक, सांसद, प्रशासन सिर्फ फोटो तक सीमित है। सिर्फ सोलानी नदी के लोहे के पुल से जलकुंभी निकाली जाती है और सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। फिर। नया साल शुरू होता है यह सब ऐसे ही चलता रहता है।
मैं खादर क्षेत्र में रहने वालो की बड़ी हिम्मत मानता हू कि वो लोग ऐसी गंभीर समस्या के साथ जीवन यापन कर रहे है। लेकिन ईश्वर है जो ऐसे महान व्यक्तियों को हिम्मत देता रहता है। सालम है ऐसे व्यक्तियों को जो अपने बल बूते पर खड़े है।


अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी






