खबर सहारनपुर
आबकारी विभाग
शहर की शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग कर रहा है चेकिंग, ओवरराइटिंग की जांच
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार के निर्देशन पर शहर में सेक्टर 1 आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र एवं सेक्टर 2 आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह चौहान ने अपने-अपने क्षेत्र में अपने स्टाफ के साथ सरकारी शराब की दुकानों पर शराब की बोतलों पर लगे होलोग्राम और शराब की बोतल की चेकिंग एवं शराब की दुकानों पर रखे रजिस्टर सबको बारीकी से चेक किया गया है और शराब की दुकानों पर बैठे सेल्समैनों को भी हिदायत दी गई है कोई भी ओवर रेटिंग किसी विभाग से न ली जाए अन्यथा दुकान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी
उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, खलासी लाइन, अंबाला रोड, नुमाइश कैंप, पेपर मिल रोड जेल चुंगी, इन जगहों की शराब की दुकानों की आबकारी निरीक्षकों द्वारा चेकिंग की गई है और किसी भी कीमत पर ओवर रेटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी
टीम में प्रधान आबकारी सिपाही डोडू सिंह चौहान, हरपाल, प्रधान आबकारी सिपाही रविकांत राय, पप्पू, मौजूद रहे
रिपोर्ट
नीरज जॉय







