Home / News / स्काई वॉक पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने को मेयर को दिया ज्ञापन

स्काई वॉक पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने को मेयर को दिया ज्ञापन

​मेयर डॉ. उमेश गौतम को सौंपा ज्ञापन, पटेल चौक (अय्यूब खाँ चौराहा) स्काई वॉक के विस्तार की मांग
​मेयर ने सुझाव को सराहा, कहा- जल्द अमल करने पर विचार कर रहा नगर निगम

​बरेली। नगर निगम में महापौर कार्यालय पहुँचकर ‘जनसेवा टीम’ के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयर डॉ. उमेश गौतम से मुलाकात की और शहर के विकास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा।
​ज्ञापन के माध्यम से जनसेवा टीम ने अय्यूब खाँ चौराहा (पटेल चौक) स्थित स्काई वॉक का जनहित में सर्वश्रेष्ठ उपयोग करने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने के संबंध में एक बेहद व्यावहारिक सुझाव पेश किया। मेयर डॉ. उमेश गौतम को जनसेवा टीम का यह सुझाव जनहित में काफी पसंद आया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि नगर निगम भी इस योजना पर गंभीरता से विचार कर रहा है और जल्द ही इस पर अमल कराया जाएगा।
​ज्ञापन में रखे गए मुख्य बिंदु व सुझाव:
​शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण: स्काई वॉक के दोनों ओर 6-6 फीट का अतिरिक्त पुल (फ्लोर एरिया) बढ़ाकरये वहाँ सुनियोजित तरीके से छोटी-छोटी दुकानों (मार्केट) का निर्माण किया जाए।
​रोजगार के नए साधन: इस मार्केट के बनने से शहर के सैकड़ों स्थानीय बेरोजगार युवाओं और छोटे व्यापारियों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
​अतिक्रमण व जाम से मुक्ति: वर्तमान में चौराहे और मुख्य सड़कों पर लगने वाले ठेले व अस्थाई दुकानों को यहाँ व्यवस्थित रूप से शिफ्ट किया जा सकेगा, जिससे शहर को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
​नगर निगम की आय में वृद्धि: दुकानों के आवंटन और मासिक किराए/तहबाजारी के माध्यम से नगर निगम बरेली के राजस्व में भारी बढ़ोतरी होगी।
​सौंदर्यकरण और रौनक: स्काई वॉक के पूरी तरह सक्रिय होने से अय्यूब ख़ाँ चौराहे की व्यावसायिक महत्ता और सुंदरता कई गुना बढ़ जाएगी।
​जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि बरेली स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जनता की सुविधा के लिए इस भव्य स्काई वॉक का निर्माण कराया गया था, जिससे शहर को आधुनिक पहचान मिली है। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के लंबे समय बाद भी यह अभी तक आम जनता के लिए सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सका है। इसे ‘स्काई वॉक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मार्केट’ के रूप में विकसित करना पूरे बरेली के हित में होगा।
​इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से व्यापारी नेता विशाल मल्होत्रा, डॉ. सीताराम राजपूत, निक्की वर्मा, हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ,फ़ाज़िल खान, हाजी उवैस खान, हाजी डॉ. कासिमुद्दीन, अहमद उल्लाह वारसी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now