Home / News / कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम लबेद और तुमान में एग्री स्टैक शिविर आयोजित

कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम लबेद और तुमान में एग्री स्टैक शिविर आयोजित

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम लबेद और तुमान में एग्री स्टैक शिविर आयोजित, 50 से अधिक किसानों के बने किसान कार्ड
करतला//माननीय कलेक्टर कोरबा के निर्देशानुसार विकासखंड करतला के ग्राम लबेद एवं तुमान में किसानों के लिए विशेष एग्री स्टैक पंजीयन एवं किसान कार्ड निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य किसानों का डिजिटल डाटा तैयार कर उन्हें विभिन्न शासकीय कृषि योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराना था।
शिविर में दोनों ग्रामों के 50 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा एग्री स्टैक के अंतर्गत पंजीयन कराकर किसान कार्ड बनवाए। कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किसानों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देते हुए पंजीयन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।
इस दौरान कृषि विभाग द्वारा किसानों को दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। किसानों को बताया गया कि धान के साथ-साथ दलहन एवं तिलहन फसलों का उत्पादन बढ़ाने से मिट्टी की उर्वरता में सुधार होता है, खेती की लागत कम होती है तथा अतिरिक्त आय अर्जित करने के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं। विभाग ने किसानों को इन फसलों पर उपलब्ध शासकीय योजनाओं, अनुदान एवं तकनीकी मार्गदर्शन की भी जानकारी दी।
शिविर के दौरान किसानों ने एग्री स्टैक एवं किसान कार्ड से मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा विभागीय अधिकारियों से कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की। किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे कृषि सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर कृषि विभाग से संजू पाटले, पटवारी सहित विभागीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now