Home / News / धमकियों के बीच घायल हुए वरिष्ठ पत्रकार, टक्कर मारकर फरार हुआ बाइक सवार; कई एंगल पर जांच

धमकियों के बीच घायल हुए वरिष्ठ पत्रकार, टक्कर मारकर फरार हुआ बाइक सवार; कई एंगल पर जांच

(रिपोर्ट- नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

बलिया। वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन सिंह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। हालांकि, इस घटना ने सामान्य दुर्घटना से कहीं अधिक गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसकी वजह यह है कि पत्रकार को कथित तौर पर पहले से धमकियां मिलने की बात सामने आई है सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में प्रकाशित एक खबर के बाद उन्हें लगातार “देख लेने” की चेतावनी दी जा रही थी। मंगलवार शाम जब वह घर से दवा लेने निकले, तभी एडीएम आवास के सामने पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार बिना रुके मौके से फरार हो गया प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोपी बाइक की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर पुलिस को उपलब्ध करा दी है। पुलिस तस्वीर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चालक की तलाश कर रही है घटना के बाद चर्चा इस बात की भी है कि क्या यह केवल एक सड़क दुर्घटना थी, या फिर पत्रकार को मिली कथित धमकियों के बाद हुई यह घटना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है? फिलहाल इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है अभी तक घायल पत्रकार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्ष ही तय करेंगे कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई आपराधिक मंशा थी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now