Home / News / मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एम्स, पटना का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एम्स, पटना का निरीक्षण किया

पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एम्स, पटना का निरीक्षण किया और संस्थान के विस्तार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स, पटना के विस्तार के लिए जल्द ही 24 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, बर्न मरीजों के बेहतर इलाज के लिए स्कीन स्टोरेज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे गंभीर रूप से झुलसे मरीजों को अत्याधुनिक उपचार मिल सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एम्स, पटना से नाथूपुर तक 4-लेन सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा एम्स परिसर स्थित तालाब के जीर्णोद्धार कर उसे पर्यटन एवं आकर्षण का केंद्र के रूप में विकसित करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिक चिकित्सा अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एम्स, पटना के समग्र विकास तथा विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now