Home / News / जहर खाकर युवक की मौत के मामले में पत्नी और साली गिरफ्तार, कैंट पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जहर खाकर युवक की मौत के मामले में पत्नी और साली गिरफ्तार, कैंट पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बरेली। थाना कैंट पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दर्ज मुकदमे में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसकी बहन को रविवार सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, बालाजी नगर, बदायूं रोड निवासी सत्यपाल गोस्वामी की तहरीर पर थाना कैंट में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि उनके पुत्र कुलदीप गोस्वामी को उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों ने समझौते के बहाने अपने घर बुलाकर प्रताड़ित और मारपीट की। इससे परेशान होकर कुलदीप ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में थाना कैंट में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना कैंट पुलिस ने रविवार सुबह आजाद मोहल्ला, सदर बाजार से कुलदीप की पत्नी गुंजा कुमारी (35) और उसकी बहन रीना (38) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपिताओं को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस को बताया कि गुंजा की शादी 15 अप्रैल को कुलदीप गोस्वामी से हुई थी। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। शादी के बाद उसे पता चला कि कुलदीप की पहले तीन शादियां हो चुकी थीं और उसका 13 वर्षीय पुत्र भी है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद रहने लगा और वह मायके में रहने लगी थी। आरोपिताओं का कहना है कि 3 जुलाई को कुलदीप उन्हें लेने मायके आया था, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद कुलदीप ने घर के बाहर जहर खा लिया। उनका कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा।
पुलिस का कहना है कि मामले में विवेचना जारी है तथा अन्य नामजद आरोपितों के संबंध में भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now