Home / News / भैसमा: मूसलाधार बारिश के बीच भी नहीं टूटा किसानों का उत्साह, सहकारी सप्ताह में जुटे जनप्रतिनिधि और कृषक

भैसमा: मूसलाधार बारिश के बीच भी नहीं टूटा किसानों का उत्साह, सहकारी सप्ताह में जुटे जनप्रतिनिधि और कृषक

कोरबा। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बावजूद सहकारी सप्ताह के अंतर्गत कृषक सम्मेलन का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया जा रहा है। जिले के सहकारी समिति के सहयोग से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिए हैं।

सम्मेलन में क्षेत्र के किसानों को सहकारिता से जुड़ी योजनाओं, कृषि विकास और किसानों के हित में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित कई जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

बारिश के बीच भी किसानों और ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने सहकारिता के प्रति किसानों के विश्वास और जुड़ाव को प्रदर्शित किया जाएगा।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट तुमान से

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now