Home / News / *ग्रामीण सेवा शिविर में फुलिया कला में ग्रामीणों ने। मांगों को लेकर शिवरा प्रभारी को ज्ञापन सोपा

*ग्रामीण सेवा शिविर में फुलिया कला में ग्रामीणों ने। मांगों को लेकर शिवरा प्रभारी को ज्ञापन सोपा

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली

जन कल्याण ग्रामीण सेवा शिविर: प्रमाण पत्रों का वितरण, अटल प्रगति पथ की जांच व पेयजल समस्या पर उठी आवाज
भीलवाड़ा)जिले के फूलियाकलां राजस्थान सरकार के जन कल्याण ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत गुरुवार को नाथजी के आसण, फूलियाकलां में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी सुनील कुमार पीपलीवाल, सहायक शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार रामदेव धाकड़, ग्राम पंचायत प्रशासक रतनी देवी जाट तथा ग्राम विकास अधिकारी सांवरलाल जाट की मौजूदगी में विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
शिविर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि राजस्व विभाग ने बंटवारा प्रकरणों का निस्तारण किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से गोद भराई एवं बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोडवेज परिवहन विभाग के प्रतिनिधि गोपाल पंडा ने बताया कि शिविर में कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 8 वरिष्ठ नागरिक कार्ड एवं 2 दिव्यांगजन कार्ड के आवेदन शामिल रहे। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा एक घोड़ी का उपचार भी किया गया।
शिविर में महिला सुपरवाइजर सुनीता राजपूत, कनिष्ठ अभियंता सत्येंद्र सिंह सहित चिकित्सा, जलदाय, कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति नियमित करने, क्षतिग्रस्त पानी की टंकी के स्थान पर नई टंकी बनाने तथा नई चंबल पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सीसी सड़क एवं नालियों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग उठाई। इसके अलावा करीब दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अटल प्रगति पथ में कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कर दोषी कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग भी की गई।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष मुकेश जाट एवं भीम आर्मी के लाला राम रावण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार से अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर लिखित शिकायत प्रस्तुत की। शिविर में सड़क, पेयजल, अतिक्रमण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now