Home / News / जन कल्याण शिविर ग्रामीण सेवा शिविर किसानों के कई लंबित मामलों का हुआ निस्तारण

जन कल्याण शिविर ग्रामीण सेवा शिविर किसानों के कई लंबित मामलों का हुआ निस्तारण

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली

फुलिया कला उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरवड में लगे में शिविर में आपसी सहमति से हुआ खाता का विभाजन
​दिनांक :-01.07.2026
​-:: सफलता की कहानी::-
शिविर में हुआ आपसी सहमति से खाता विभाजन
​आयोजित “जन कल्याण ग्रामीण सेवा शिविर– 2026” के तहत मुख्यालय ग्राम पंचायत अरवड में आज दिनांक 01.07.2026 को माननीय विधायक महोदय डॉ0 लालाराम जी बैरवा के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत अरवड में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आये ग्रामवासी श्रीमती कमोद देवी पत्नी हंसराज जाट, पारसी देवी पत्नी सांवरलाल जाट, सुरता पत्नी रामजस जाट, हरकू देवी पत्नी जगदीश चन्द्र कीर तहसील फूलियाकलां काफी समय से खाता विभाजन करवाना चाह रहे थे। जिस पर शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी महोदय तथा श्रीमती कमोद देवी पत्नी हंसराज जाट, प्रधान पुत्र रामचन्द्र जाट, पारसी देवी पत्नी सांवरलाल जाट, सुरता पत्नी रामजस जाट, हरकू देवी पत्नी जगदीश चन्द्र कीर निवासीयन अरवड द्वारा शिविर में ही सहमति व्यक्त की गई, जिस पर शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी महोदय श्सुनील कुमार पीपलीवाल तहसीलदार रामदेव धाकड़, भू अभिलेख निरीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा एवं पटवारी श्री खुशीलाराम द्वारा मौके पर ही कार्यवाही करते हुए सहमति से खाता विभाजन किया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now