Home / Stories / उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से मुलाकात कर तेली घाणी विकास बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी से मुलाकात कर तेली घाणी विकास बोर्ड के अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग

जयपुर

तेली महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको,अशरफ़ अली खिलजी संरक्षक, रमजान जी कोषाध्यक्ष एवं जमरदीन जी तेली महापंचायत चूरू वरिष्ठ उपाध्यक्ष इत्यादि सदस्यों ने आज उपमुख्यमंत्री राजकुमारी दिया कुमारी जी से खास मुलाक़ात की एवं तेली घाणी विकास बोर्ड से संबंधित अध्यक्ष पद हेतु मुस्लिम समाज के तेली मंसूरी समाज के प्रतिनिधि को ही दिए जाने बाबत बात रखी।तेली मंसूरी समाज प्रदेश में सबसे बड़ी आबादी वाला समाज है और इस पद का प्रथम अधिकार रखता है

डेलिकेशन का प्रतिनिधित्व करते हुए अब्दुल लतीफ आरको ने इस से सम्बन्धित एवं बाड़मेर सीमावर्ती क्षेत्रों में सरकार द्वारा मस्जिद मदरसों पर बुलडोजर कार्यवाही को एकतरफा कार्यवाही बताया एवं इस बाबत ज्ञापन देते हुए बात आलाकमान तक पहुंचाने की जरूरत बताई है।पूरी मुस्लिम क़ौम इस से नाराज़ है।।
इस से पूर्व महापंचायत के संरक्षक अशरफ अली खिलजी को जन आभा अभियोग विजिलेंस कमेटी एवं विशेष सदस्य में शामिल किए जाने पर प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत ने स्वागत किया।।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now