अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया ने संत कबीर दास जयंती के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने संत कबीर दास के विचारों और संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
विधायक राठिया ने अपने संदेश में कहा कि संत कबीर दास भारतीय समाज के महान संत, कवि और समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने दोहों और वचनों के माध्यम से मानवता, समानता, सत्य और सद्भाव का संदेश दिया। संत कबीर की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रही हैं।
उन्होंने संत कबीर का प्रसिद्ध दोहा उद्धृत करते हुए कहा—
“माला फेरत जुग भया, फिरा न मन का फेर,
कर का मनका डार दे, मन का मनका फेर।”
विधायक ने कहा कि संत कबीर दास का जीवन और दर्शन सामाजिक समरसता तथा आत्मचिंतन की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और सद्भाव को मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने सभी नागरिकों को संत कबीर दास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया






