Home / News / मुस्लिम त्यागी फ्यूचर फाउंडेशन की बैठक संपन्न, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट हुआ समाज

मुस्लिम त्यागी फ्यूचर फाउंडेशन की बैठक संपन्न, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट हुआ समाज

सहारनपुर के गांव बचीटी में मुस्लिम त्यागी फ्यूचर फाउंडेशन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बचीटी में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न गांवों से मुस्लिम त्यागी समाज के जिम्मेदार, सम्मानित एवं गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और सामाजिक सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की का सबसे मजबूत आधार शिक्षा, आपसी भाईचारा और संगठन है। सभी उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक कुरीतियों, दहेज प्रथा, विवाह में फिजूलखर्ची, नशाखोरी तथा अन्य बुराइयों को समाप्त करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में मुस्लिम त्यागी फ्यूचर फाउंडेशन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी, ताकि समाज के हित में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवाओं के मार्गदर्शन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे कार्य व्यवस्थित रूप से किए जा सकें।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ लोगों ने मृत्यु भोज में खाना ना खाने दहेज को कम करने मुस्लिम त्यागी समाज को एकजुट कर विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। सभी गांवों से आए प्रतिनिधियों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया
अंत में प्रोग्राम संयोजक डॉक्टर इफ्तिखार त्यागी ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

आज मुस्लिम त्यागी फ्यूचर फाउंडेशन की मीटिंग को कामयाब बनाने के लिए आप सभी मेहमानों का शुक्रिया तेज गर्मी ने भी आपके जज्बे को कम नहीं होने दिया इससे हमारी हिम्मत बढ़ती है मैं शुक्रिया अदा करना चाहूंगा मीटिंग में शामिल सभी सम्मानित व्यक्तियों का और खास तौर से मास्टर इस्लामउद्दीन चेयरमैन नगर पंचायत (चरथावल) माजीद अली त्यागी सब इंस्पेक्टर (गंझेड़ी ) डॉ इफ्तखार त्यागी एमडी एक्सप्रेस न्यूज़ भारत (बचीटी) मास्टर सईद अहमद (तलहेड़ी )डॉ सदाकात अली त्यागी (चरथावल )मेहरबान त्यागी (तलहेड़ी )मो नदीम (बरला ) मो समशाद (चरथावल ) मो फुरकान (चरथावल ) आलम त्यागी सभासद (चरथावल) मोमिन त्यागी प्रधान (बचीटी) मुराद अली (सहारनपुर ) मेहराबन त्यागी (तलहेड़ी )हाजी शानवाज त्यागी (बरला ) लियाकत अली (अमबेहटा ) रुकबान त्यागी (बचीटी )हाजी ख़ुर्शशीद त्यागी (अमबेहटा शेखा ) डॉ गालिब त्यागी (गंझेड़ी ) आसमोहम्मद (बचीटी ) मतुलब (खजूरी ) हाजी शमीम अली अध्यक्ष जी (कुटेसरा ) मो ईशा त्यागी (सरथेड़ी) आबाद त्यागी भट्ठे वाले (कुटेसरा) अल्तमाश त्यागी (सरवट) तनवीर त्यागी(बेहड़ी) फ़ैसल त्यागी (चरथावल) मास्टर ख़लील अहमद ( कुटेसरा )आबाद त्यागी (बचीटी) आसमोहम्मद त्यागी (छपार ) अमजद त्यागी व टीम सुफियान के सभी मेंबर मेहरबान त्यागी गांझेड़ी मोमिन त्यागी ठेकदार मोहसिन त्यागी शोएब त्यागी अबुल त्यागी सुहेल त्यागी यामीन त्यागी ठेकेदार हारून त्यागी (बचीटी) आदि और इस बैठक का शानदार संचालन जाने-माने शिक्षाविद मास्टर सईद त्यागी (निर्धाना) ने किया

ब्यूरो रिपोर्ट/ मुराद अली सहारनपुर

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now