Home / News / भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने राहगीरो को वितरित किया शरबत

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने राहगीरो को वितरित किया शरबत

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

नई उमंग नई पहल फाउण्डेशन द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित

निर्जला एकादशी के अवसर पर नई उमंग नई पहल फाउण्डेशन के तत्वाधान में भीमगंजमण्डी थाने के पास स्टाल लगाकर राहगीरों, वाहन चालकों को ठंडा और मीठा शरबत पिलाया गया । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने स्टाल का शुभारम्भ कर राहगीरो को शरबत पिलाया ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने कहा कि सनातन परंपरा में निर्जला एकादशी पर जल सेवा को सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। इसी सेवा भावना के साथ आज नई उमंग नई पहल फाउण्डेशन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आम जनता की सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा , नई उमंग नई पहल फाउण्डेशन के अध्यक्ष निखिल शर्मा ,योगेश दूबे,राजकुमार, अशोक नरवाला, संजय जैन, विजय कुमार,मनीष वर्मा,अमित गोतम सहित बडी संख्या में संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now