Home / News / CJP Protest के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, बोले- ‘कल पूरा भारत

CJP Protest के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, बोले- ‘कल पूरा भारत

CJP प्रोटेस्ट के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने का ऐलान किया है। राहुल गांधी के मुताबिक, सोमवार 12 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित इस मार्च के जरिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने देशभर के राजनीतिक दलों, सिविल सोसाइटी और संविधान में विश्वास रखने वाले लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है।

राहुल गांधी ने कहा कि इस मार्च में लोग किसी राजनीतिक पार्टी, जाति, समुदाय, महिला-पुरुष या राज्य की पहचान से ऊपर उठकर भारतीय नागरिक के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि संविधान में भरोसा रखने वाले सभी लोगों को एक साथ आकर इस पहल का हिस्सा बनना चाहिए।

राहुल गांधी ने विपक्षी दलों और आम नागरिकों से एकजुट होकर सुप्रीम कोर्ट तक चलने का आह्वान किया है। अब इस प्रस्तावित मार्च में कौन-कौन से नेता और संगठन शामिल होते हैं, इस पर नजर रहेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now