Home / News / तहसीलदार की कार्रवाई से अवैध बजरी परिवहन करने वाला चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार, वाहन जब्त

तहसीलदार की कार्रवाई से अवैध बजरी परिवहन करने वाला चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार, वाहन जब्त

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली
फूलियाकलां। जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को तहसीलदार रामदेव धाकड़ ने कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मालीखेड़ा से जोराखेड़ा जाने वाले मार्ग पर धीर।सागर तालाब के पीछे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से बजरी का परिवहन करते हुए दिखाई दी। तहसीलदार रामदेव धाकड़ की गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन को बीच रास्ते में छोड़कर मौके से फरार हो गया।
तहसीलदार धाकड़ ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर फूलियाकलां थाना प्रभारी राजकुमार।नायक के निर्देश पर एएसआई भागचंद वैष्णव पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अवैध बजरी खनन और परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now