झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में रहने के 12 साल आज पूरे होने पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर ने इस अवसर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि 12 वर्ष पूर्व देश ने जोश और अटूट विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी को अपना ‘प्रधानमंत्री’ चुना था। देश में सार्वजनिक रूप से रहने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में इन 12 वर्षों में देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देखा है। माननीय नरेंद्र मोदी ने आज के ही दिन तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। ‘मोदी ने अपने अथक परिश्रम से इन 12 वर्षों में एक भी दिन अवकाश लिए बिना देश और देशवासियों की सेवा की है. जब नेतृत्व की नीयत साफ हो, लक्ष्य राष्ट्रहित हो और समर्पण पूर्ण हो, तभी ऐसे परिवर्तन संभव होते हैं। अनुच्छेद 370 का ऐतिहासिक निरसन, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण व सनातन सांस्कृतिक विरासत के पुनर्स्थापन ने राष्ट्र की अस्मिता, आत्मगौरव और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की है। इस अवधि में गरीब कल्याण, अन्नदाता समृद्धि, नारी शक्ति के सशक्तीकरण, युवाओं के लिए अवसर, स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास, डिजिटल परिवर्तन और आधारभूत संरचना के अभूतपूर्व विस्तार को नई गति मिली है।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने 140 करोड़ भारतीयों की सेवा को ही ईश्वर की सेवा मानते हुए सुशासन और प्रगति के नए-नए रिकॉर्ड बनाए हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ उन्होंने समाज के हर वर्ग- विशेषकर गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के जीवन में समृद्धि का नित नया सवेरा लाकर उनका भरोसा जीता है। उन्होंने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्ति दिलाकर उनके आत्मसम्मान की रक्षा की। कोविड महामारी के संकटकाल में हर पात्र नागरिक को मुफ्त राशन और देशव्यापी मुफ्त टीकाकरण की सुरक्षा दी। कई देशों को भी टीके देकर ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के भाव से दुनिया का परिचय कराया।






