Home / News / वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

आज श्री हरिश्चंद्र राजपूत छात्रावास में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ठाकुर साहब कृष्णपाल सिंह झाला ने की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह झाला, पूर्व अध्यक्ष चन्द्र सिंह नाथावत, नगर परिषद झालावाड़ के पूर्व सभापति प्रदीप सिंह राजावत, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राठौड़, सचिव वीरेन्द्र सिंह सोंगरा, भगवान सिंह झाला, लक्ष्मण सिंह राठौड़, बजरंग सिंह सोंगरा, सरपंच ईश्वर सिंह सोंगरा, गोविन्द सिंह झाला, शीतल सिंह राठौड़, नितिन सिंह झाला, समर सिंह, छात्रावास वार्डन दुर्गेश राजावत, सूरज प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह झाला, भानु प्रताप सिंह झाला, नारायण सिंह झाला, ईशु प्रताप सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह देवरी, कर्मवीर सिंह राठौड़, सौरभ सिंह हाड़ा, ईश्वर सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह नाथावत, विवेक सिंह हाड़ा, विशाल सिंह, राज बहादुर सिंह, महिपाल सिंह, नाहर सिंह, युवराज सिंह, अजय राज सिंह तथा दिलराज सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में महाराणा प्रताप जयंती समारोह को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 जून 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा नगर में भव्य शोभायात्रा (जुलूस) निकाली जाएगी। कार्यक्रम के उपरांत सायंकाल शहर में भव्य आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ लक्ष्मण सिंह जी राठौड़ द्वारा घोषणा की गई कि विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों के भोजन की व्यवस्था उनकी ओर से की जाएगी। उनकी इस घोषणा का उपस्थित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए स्वागत किया।
साथ ही समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विभिन्न जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा एवं आगामी रूपरेखा तय करने हेतु अगली बैठक दिनांक 11 जून 2026 को सायं 6:00 बजे श्री हरिश्चंद्र राजपूत छात्रावास में आयोजित की जाएगी।
समिति द्वारा समस्त राजपूत समाज एवं सर्व समाज के नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा कार्यक्रम को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें। सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों, शौर्य, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहभागी बनने का आग्रह किया गया।

बैठक का समापन वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों के अनुसरण एवं समाज की एकता को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ हुआ।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now