सहारनपुर में पुजारी पर दर्ज पॉक्सो केस को लेकर ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतर आया। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग SSP कार्यालय पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और कार्रवाई पर सवाल उठाए।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पुजारी को गलत तरीके से फंसाया गया है। समाज के लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान SSP ऑफिस के बाहर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि जब तक मामले की सही जांच नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मुद्दा बताते हुए प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की।
स्थिति को देखते हुए SSP कार्यालय और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और जांच निष्पक्ष तरीके से कराने का भरोसा दिया।
पुजारी पर पोक्सो लगाने के विरोध में ब्राह्मण समाज ने SSP कार्यालय घेरा लड़की से…






