Home / News / चित्रकूट -मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कटैया डाडी में ‘ग्राम चौपाल’ संपन्न

चित्रकूट -मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत कटैया डाडी में ‘ग्राम चौपाल’ संपन्न

ब्यूरो संजय मिश्रा
शासन के मंशानुरूप जन-समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आज विकासखंड मऊ के अंतर्गत ग्राम पंचायत कटैया डाडी में मुख्य विकास अधिकारी श्री डी.पी. पाल की अध्यक्षता में ‘ग्राम चौपाल’ (जनचौपाल) का आयोजन संपन्न हुआ।

आयोजित चौपाल में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगार परक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया।

जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं व मांगों के संबंध में प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किए गए। मुख्य विकास अधिकारी श्री डी.पी. पाल ने प्राप्त सभी प्रार्थना-पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त संदर्भों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के कड़े निर्देश दिए।

जनचौपाल में प्राप्त किसी भी शिकायत या प्रार्थना-पत्र के निस्तारण में शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। अधिकारी मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करें और पीड़ित को पूर्ण न्याय सुनिश्चित कराएं।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मऊ श्री ओमप्रकाश यादव, ग्राम प्रधान श्रीमती उर्मिला देवी व विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारी, सचिव तथा भारी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now