Report: Er. Syed Farhan Ahmad Alig
खाड़ी क्षेत्र के सबसे अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में तेल और गैस जहाजों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो चुकी है, जिससे एशिया से लेकर यूरोप तक पेट्रोल, डीज़ल और LPG की सप्लाई पर गंभीर असर पड़ा है।
दुनिया के लगभग 20% तेल और LNG सप्लाई का रास्ता माने जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण कई अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों ने अपने जहाजों का संचालन सीमित कर दिया है। इसके चलते कई देशों में ईंधन संकट और महंगाई बढ़ने की आशंका तेज हो गई है।
इस बीच UAE की सरकारी तेल कंपनी ADNOC के CEO ने बेहद डराने वाली चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे, तो होर्मुज स्ट्रेट के जरिए सामान्य तेल सप्लाई 2027 तक पूरी तरह बहाल नहीं हो पाएगी। उन्होंने इसे वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए “खतरनाक संकेत” बताया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह संकट और गहराया, तो कच्चे तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकती हैं। कुछ रिपोर्ट्स में तो तेल 200 डॉलर प्रति बैरल तक जाने की आशंका जताई गई है।
ऊर्जा एजेंसियों और वैश्विक बाजार विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि आने वाले महीनों में पेट्रोल-डीजल, LPG, हवाई किराए और रोजमर्रा के सामान की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल सकता है






