Home / Breaking News / चित्रकूट: उद्योग एवं व्यापार बन्धु बैठक में सीडीओ ने त्वरित समस्या समाधान पर दिया बल…

चित्रकूट: उद्योग एवं व्यापार बन्धु बैठक में सीडीओ ने त्वरित समस्या समाधान पर दिया बल…

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में ‘जिला उद्योग बन्धु’ एवं ‘जिला व्यापार बन्धु’ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के औद्योगिक विकास, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और व्यापारिक समुदाय की समस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने ‘निवेश मित्र पोर्टल’ पर लंबित कृषि विभाग के आवेदनों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना’ के अंतर्गत बैंकरों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त पत्रावलियों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाए, ताकि युवाओं को स्वरोजगार में कोई बाधा न आए।
एमओयू (MoU) के संबंध में स्पष्ट किया गया कि हस्ताक्षरित अनुबंधों के निवेशकों से निरंतर संवाद बनाए रखा जाए, जिससे प्रगति के साथ साथ रैंकिंग में भी सुधार हो सके।

व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु उपायुक्त राज्य कर को नोडल अधिकारी के रूप में निर्देशित किया गया। व्यापार कर से संबंधित सभी आवेदन ‘राज्य कर कार्यालय’ में जमा करने के लिए व्यापारियों से आग्रह किया गया। स्टाम्प पेपर से संबंधित लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें। धारा-80 के अंतर्गत स्वीकृति हेतु लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करें। व्यापारियों द्वारा अवगत कराई गई विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने व्यापारियों से उद्यम रजिस्ट्रेशन, खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्माण, क्रय-भंडारण पंजीकरण एवं अनिवार्य रूप से जीएसटी (GST) पंजीकरण कराने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) चन्द्रशेखर, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट को-आपरेटिव बैंक (चित्रकूट-बांदा) पंकज अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी, उप जिलाधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त (जिला उद्योग केन्द्र) एस.के. केसरवानी, उपायुक्त (राज्य कर) विक्रम अजीत, एआईजी (स्टाम्प) राजेश कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त आर.के. गुप्ता सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अरुण कुमार गुप्ता, गिरीश अग्रवाल सहित अन्य व्यापार प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now