Home / Events / राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष बने सब्बीर अहमद

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष बने सब्बीर अहमद

(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)

मऊ में राष्ट्रीय पत्रकार संघ का पूर्वांचल सम्मेलन पत्रकारों को बनना होगा कानून का जानकार, कारपोरेट की कठपुतली न बने मीडिया’
घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय और सगड़ी विधायक की मौजूदगी में उठी पत्रकारों के लिए विशेष कानून की मांग; बलिया से दो दर्जन पत्रकारों ने की शिरकत मऊ में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में ‘पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन, विचार गोष्ठी एवं अभिनन्दन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय और सगड़ी विधायक एच.एन. सिंह पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान मध्य प्रदेश, बिहार और यूपी के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पत्रकारों का भव्य स्वागत किया गया।
कानून का ‘डॉक्टर’ बनने और विशेष कानून की उठी मांग
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता का धर्म सभी जाति और मजहबों से ऊपर उठकर कार्य करना है। वर्तमान समय में केवल मोबाइल उठा लेने से पत्रकारिता नहीं होती। पत्रकारों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा और कानून का जानकार (डॉक्टर) बनना होगा। वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि जब तक पत्रकार ‘गोपनीय अधिनियम की धारा 03’ 04 और ‘भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 173 व 173(3)’ का गहन अध्ययन नहीं करेंगे, तब तक पुलिस उनकी तहरीर पर मुकदमे दर्ज नहीं करेगी। मंच से पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एक ‘विशेष कानून’ बनाए जाने की पुरजोर मांग उठाई गई मीडिया सत्ता संरक्षित न हो, आपकी एक आवाज जगा सकती है देश: विधायक सगड़ी विधायक एच.एन. सिंह पटेल ने मीडिया की भूमिका पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने बलिया में प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई ‘उज्ज्वला योजना’ के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि जब योजना आई तो महिलाओं के फेफड़ों को धुएं से बचाने की बात कहकर मीडिया ने गैस की खूब तारीफ लिखी, लेकिन गैस क्राइसिस के बाद वही मीडिया फिर से चूल्हे और लकड़ी के फायदे गिनाने लगा। विधायक ने कहा, “आप सिर्फ खबर लिखने वाले लोग नहीं हैं, आप सरकारें बदल देते हैं। पत्रकारिता सत्ता संरक्षित नहीं होनी चाहिए। आप अपनी कलम से सोए हुए देश और सत्ता को जगाने का काम करें बोलने की आजादी पर लगे हैं ताले, पत्रकार बनें कमजोरों की आवाज मऊ नगरपालिका के चेयरमैन अरशद जमाल ने कहा कि आज के दौर में जब बोलने व लिखने की आजादी पर सरकार ने ताले लगा दिए हैं, तब पत्रकार और वकील ही समाज की असली आवाज बन रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि जो राजनेता दिन-रात समाज की सेवा कर रहे हैं, उनकी मेहनत को भी मीडिया द्वारा हाईलाइट किया जाना चाहिए। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने खबरों के सही प्रस्तुतीकरण पर ध्यान देने की बात कही। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि आज की मीडिया बड़े कॉर्पोरेट घरानों के हाथों की कठपुतली बन गई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद अतुल राय ने कहा कि लोकतंत्र के चारों स्तंभों में मीडिया सबसे स्वतंत्र है। आज के समय में जब भ्रामक और फेक खबरें तेजी से फैल रही हैं, तब पत्रकारों की उपयोगिता और जिम्मेदारी दोनों बढ़ गई है। उन्होंने पत्रकारों को समाज के कमजोर वर्ग की आवाज बनने का आह्वान किया और उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को पूजा राय ने भी संबोधित कर पत्रकारों के कठिन परिश्रम की सराहना की। मंच से डॉ. विवेक सिंह और डॉ. ओ.पी. सिंह को सम्मानित किया गया।
बलिया के पत्रकारों की रही दमदार उपस्थिति
इस पूर्वांचल सम्मेलन में बलिया जनपद से लगभग दो दर्जन पत्रकारों ने अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराई और संगठन को धार देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष हरिनारायण जी, बलिया जिलाध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह सेंगर, बिल्थरारोड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह और सिकंदरपुर अध्यक्ष तौहीद खान सहित भारी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now