Home / Events / होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा? डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, अयातुल्लाह को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान….

होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा? डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, अयातुल्लाह को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान….

ईरान इजराइल और अमेरिका के बीच की जंग ख़तम होने का नाम नहीं ले रही है मिडिल ईस्ट में लगातार चल रहे इस तनाव से होमुर्ज लगभग बंद पड़ा हुआ था इसी बीच अब ट्रम्प ने होमुर्ज के खुलने पर एक बड़ा बयान दिया है ट्रम्प ने कहा की अगर ईरान से बात सफल रही तो होमुर्ज स्टेट जल्द ही खुल जाएगा। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा यदि बात सफल हुई तो मैं और आयतुल्लाह मिलकर इसका नियंत्रण करेंगे जो भी अगले आयतुल्लाह होंगे। आपको बता दे की होमुर्ज स्टेट दुनिया के 20 प्रतिशत तेल और LNG का मुख्य मार्ग जो तनाव के चलते बंद पड़ा हुआ है
इसी बीच ट्रम्प ने कहा की अमेरिका ईरान के ऊर्जा नेटवर्क पर हमले को पांच दिन के लिए टाल रहा है क्योकि उनकी ईरान के साथ काफी अच्छी बातचीत हुई है हलाकि इस बात की पुष्टि नहीं की गई है की बातचीत में कौन शामिल था।
वही ईरान ने ट्रम्प की बातों का खंडन किया है ईरान की फ़ार्ज़ न्यूज़ एजेंसी ने बताया की कोई बातचीत नहीं की गयी है ट्रम्प का यह बयान तब आया था जब ड्रोन से हमले जारी थे आपको बता दे की 18 मार्च को इजराइल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया था जिसके जवाब में ईरान ने कतर के रास लफ्फान LNG प्लांट को निशाना बनाया।
ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है की अगर अमेरिका उनके पावर प्लांट्स को निशाना बनता है तो वह अमेरिका के बिजली देने वाले पावर प्लांट्स पर हमला करेगा।

रिपोर्ट
अदिति

Tagged:
[post-views]
Share
Now