Home / Events / लोहिया जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, वंचितों के हक की लड़ाई तेज करने का संकल्प

लोहिया जयंती पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, वंचितों के हक की लड़ाई तेज करने का संकल्प

(दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश)

हमीरपुर। दलितों, पिछड़ों, किसानों, नवजवानों, महिलाओं के मसीहा डा. राममनोहर लोहिया की जयंती सपा मुख्यालय में जिलाध्यक्ष इदरीस खान की अध्यक्षता में मनाकर लोहिया जी के बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया।
समाजवादी चिंतक डा. राममनोहर लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत जिलाध्यक्ष इदरीस खान ने कहा कि डा. लोहिया ने संसद से लेकर सड़कों तक दलितों, पिछड़ों, किसानों, नवजवानों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों को उनके हक दिलाने के लिये जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उनके इस बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने जीवन पर्यंत वंचितों, शोषितों, मजदूरों के हितों के लिये संघर्ष किया। समाजवादी पार्टी उनके बताये पदचिन्हों पर चलकर समाज को समानता का अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष कर रही है। इस मौके पर लालसिंह यादव, रिजवान खान, मुहम्मद सलीम, ओमप्रकाश वारसी, जगमोहन यादव, हरनरायन निषाद, अब्दुल हलीम, राघवेन्द्र यादव, सैय्यद उमर, शिवभान कुटार, सुभान कुरैशी, रियाज अहमद आदि सपाई मौजूद रहे।

[post-views]
Share
Now