ईरान संसद अध्यक्ष का बड़ा बयान, अमेरिका संग बातचीत से किया इनकार
तेहरान: Mohammad Bagher Ghalibaf ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका के साथ किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की खबरें “फेक न्यूज़” हैं, जिनका इस्तेमाल वैश्विक तेल और वित्तीय बाजारों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।
ग़ालिबाफ ने यह भी कहा कि ईरानी जनता हमलावरों को सख्त सज़ा देने की मांग कर रही है और देश के सभी अधिकारी अपने सुप्रीम लीडर के साथ मजबूती से खड़े हैं।
यह बयान उस समय आया है जब Donald J. Trump ने दावा किया था कि अमेरिका और ईरान के बीच “बहुत अच्छी और प्रोडक्टिव बातचीत” चल रही है।
हालांकि, ईरान ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिससे दोनों देशों के बीच जारी तनाव और बढ़ गया है।






