Home / News / 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर समाजवादी पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेंगे- आलोक सिंह

2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर समाजवादी पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेंगे- आलोक सिंह

रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)

जनपद मऊ -समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव आलोक सिंह ने बुधवार को लखनऊ पहुँच कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई पार्टी की रणनीति और मुख्य मुद्दों पर बात हुई आलोक सिंह ने बताया की हमारा फोकस विकास रोजगार महंगाई और युवाओं के भविष्य पर होगा जनता के बीच जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि हम 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करते हुए आलोक सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक छोटे कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देकर संगठन में कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर समाजवादी पार्टी को और मजबूत करने का कार्य करेंगे |
आलोक सिंह इस मुलाकात के बाद जनपद मऊ में उत्साह का माहौल रहा और पार्टी समर्थकों ने नारेबाजी कर नेतृत्व के प्रति अपना समर्थन जताया आलोक सिंह ने अपने समाज से आग्रह किया कि हमारे समाज के लोग भी इस पार्टी को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now