ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक अपराध विनोद कुमार शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा 01 अभियुक्त सहित 02 बालअपचारी को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि दिनाँक 12/13.03.2026 को वादी जितेन्द्र कुमार पुत्र कमलेश कुमार निवासी जमुनी पुरवा मजरा तिन्दवारा थाना कोतवाली बांदा जनपद बांदा अपनी बहन जानकी, बहनोई संजय कुमार,पत्नी लक्ष्मी देवी व बच्चो के साथ चित्रकूटधाम परिक्रमा मार्ग दर्शन करने के लिए जा रहे थे कि रात्रि 02 बजे लक्ष्मण पहाडी व तृतीय मुखारबिन्दु के मध्य 1.टी.टी. शुक्ला 2.सोनू 3.किशन 4.दादूलाल 5. एक-दो व्यक्ति अज्ञात द्वारा वादी व वादी की बहन,बहनोई,पत्नी एवं बच्चो के साथ लोहे की रॉड,लाठी डण्डा व बेल्ट से मारपीट करना एवं बहन के कान के छुमके,मोबाइल,पर्स एवं पैसे निकालने का प्रयास करना । इस सूचना पर थाना कोतवाली कर्वी में मु0अ0सं0 137/2026 धारा 310(2),311 बीएनएस बनाम 1.टी.टी. शुक्ला पुत्र अज्ञात 2.सोनू पुत्र अज्ञात 3.किशन पुत्र अज्ञात 4.दादूलाल पुत्र अज्ञात 5.एक-दो व्यक्ति अज्ञात निवासीगण अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी को घटना का अतिशीघ्र अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया था।
आज दिनांक 15.03.2026 को निरीक्षक अपराध विनोद कुमार शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा आरोपी अभियुक्त दादूलाल पुत्र कल्लू पटेल उम्र करीब 19 वर्ष ग्राम भड़ाहा घुरेटनपुर थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट सहित 02 बाल अपचारी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
चित्रकूट -परिक्रमा मार्ग, तृतीय मुखारबिन्दु के पास हुई डकैती की घटना का खुलासा,01 अभियुक्त सहित 02 बालअपचारी गिरफ्तार






