Home / News / मुजफ्फराबाद में बजरी माफिया बेखौफ, पुलिस चौकी के सामने से गुजर रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली

मुजफ्फराबाद में बजरी माफिया बेखौफ, पुलिस चौकी के सामने से गुजर रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली

मुजफ्फराबाद (सहारनपुर)। थाना फतेहपुर क्षेत्र की पुलिस चौकी मुजफ्फराबाद के सामने से ही अवैध खनन का खेल खुलेआम जारी है। बजरी से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिन-रात बेखौफ होकर गुजर रही हैं, लेकिन पुलिस सब कुछ देखकर भी अनजान बनी हुई है। इससे क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों क्षेत्र में खनन माफिया पूरी तरह सक्रिय हैं। सहारनपुर जिले से अवैध रूप से निकाली गई बजरी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर रात के अंधेरे में विभिन्न स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि ये ओवरलोड वाहन पुलिस चौकी मुजफ्फराबाद के ठीक सामने से गुजरते हैं, फिर भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। प्रदेश सरकार द्वारा अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और इसके लिए ‘विशेष अभियान’ भी चलाया जा रहा है। लेकिन जिले में यह अभियान कागजों तक ही सीमित नजर आ रहा है। क्षेत्र में खुलेआम चल रहे इस अवैध खनन से सरकार को करोड़ों रुपये की रॉयल्टी का नुकसान हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की कथित मिलीभगत तथा राजनीतिक संरक्षण के कारण खनन माफिया बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं। रात होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही तेज हो जाती है और पूरी रात बजरी ढोने का सिलसिला चलता रहता है/स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन निष्पक्ष रूप से कार्रवाई करे तो अवैध खनन पर तुरंत रोक लग सकती है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि अवैध खनन पर लगाम लगाई जा सके।

Tagged:
[post-views]
Share
Now