Home / News / चित्रकूट -अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पहाड़ी ब्लॉक के रायपुर ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल हुई संपन्न

चित्रकूट -अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पहाड़ी ब्लॉक के रायपुर ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल हुई संपन्न

ब्यूरो संजय मिश्रा
पहाड़ी/ चित्रकूट – पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद चित्रकूट के ग्राम पंचायत रायपुर विकासखंड पहाड़ी जनपद चित्रकूट के पंचायत सचिवालय प्रांगण में ग्राम चौपाल का आयोजन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर की अध्यक्षता में आज दिनांक 6 मार्च 2026 को संपन्न हुआ ग्राम चौपाल में खंड विकास अधिकारी पहाड़ी सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) सहायक विकास अधिकारी (कृषि) पशु चिकित्सा अधिकारी अवर अभियंता जल निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
ग्राम चौपाल में समस्त विभागों ने शासन द्वारा चलाई जा रही अपनी योजनाओं के संबंध में जानकारी दी साथ ही यह भी अवगत कराया कि शासन की समस्त योजनाओं को प्राप्त करने के लिए अनिवार्य रूप से अपने बैंक खातों की ई केवाईसी एवं आधार मोबाइल लिंकेज अनिवार्य रूप से करवा लें जिससे शासन की सभी योजनाओं का लाभ खाते में सीधे प्राप्त हो सके।
आवास के संबंध में समस्त ग्राम वासियों को अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सर्वे का कार्य संपन्न हो चुका है शासन से धनराशि प्राप्त होने पर चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। उपस्थित ग्राम वासियों के द्वारा आवास की मांग, बिजली के खंभे, नाली निर्माण एवं जलापूर्ति के संबंध में समस्या से अवगत कराया गया। उपस्थित ग्राम वासियों की समस्याओं को नोट कर लिया गया एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए गए। फॉर्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, गोल्डन कार्ड विविध पेंशन योजना को ऑनलाइन करने के निर्देश भी दिये गये।

Tagged:
[post-views]
Share
Now