मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर पुलिस चैकिंग में क्राइम रोकने के उदेश्य से रात्रि में चैकिंग कर रही थी थाना फतेहपुर अध्यक्ष विनय शर्मा व उपनिराक्षक अमित सोनी अपनी पुलिस टीम के साथ कमेशपुर की पुलिया के पास वाहनों कि चैकिंग कर रहे थे इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक कमेशपुर की और से आते दिखाई दिए जिन्हे रूकने का इशारा किया गया लेकिन बदमाश मोटरसाइकिल को धीमी कर वापस रजापुर कलालहटी कि तरफ मोड़कर चकरोड़ पर भागने लगे संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस पार्टी के दुवारा पिछा किया गया तो मोटरसाइकिल स्वार भागते हुए मोटरसाइकिल चकरोड़ पर आगे फिसल गई और बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे पुलिस पार्टी के दुवारा भी जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई गई गोली कलीम पुत्र हमीद उर्फ़ मिंटू निवासी गंदेवडा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर के दाये पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया वही एक अन्य बदमाश अँधेरे व जंगल का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट, एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, एक खोका 315 बोर बरामद हुए है घायल अभियुक्त थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर का हिस्ट्रीसीटर है व घायल बदमाश के विरुद्ध गौकशी गैंगसटर, आमर्श एक्ट, आबकारी आदि लगभग डेड दर्जन मुकदमे दर्ज है
इसी कड़ी में दूसरी मुठभेड़ कलसिया से जीवाला जाने वाले रास्ते पर हुई वहाँ पर एस.एस.आई फतेहपुर भूपेंद्र शर्मा एवं उपनिरक्षक बबलू कुमार भी अपनी पुलिस टीम के साथ वाहनों कि चैकिंग कर रहे थे इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवक जीवाला कि तरफ से आते दिखाई दिए जिन्हे टोर्च कि रौशनी से रुकने का इसारा किया गया लेकिन दोनों युवक मोटरसाइकिल को वापसी जीवाले कि तरफ भागने कि कोशिश करने लगे संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस पार्टी दुवारा पीछा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार युवकों के दुवारा जान से मारने कि नीयत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर आम के बाग कि ओर भागने लगे कच्चा रास्ता होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई फिर दोनों युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोक दिया आत्मरक्षार्थ पुलिस दुवारा जवाबी कार्यवाही में भाग रहे रेहमान पुत्र सलीम निवासी ग्राम गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर के दाये पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिए गया जिसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट, एक तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा, व एक खोका कारतूस 315 बोर बरामद हुए है घायल अभियुक्त थाना फतेहपुर का बी श्रेणी का हिस्ट्रीसीटर है एवं घायल बदमाश के विरुद्ध सहारनपुर एवं अन्य राज्यों के विभिन्न थानो में गौकशी पशु चोरी गैंगसटर, आबकारी, एवं आमर्श एक्ट आदि के लगभग दो दर्जन मुक़दमे दर्ज है गिरफ्तार बदमाशो के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है
✍🏻रिपोर्टर सावन सैनी
थाना फतेहपुर पुलिस को मिली बड़ी उपलब्धिएक ही रात दो मुठभेड़, घायल अवस्था में दो बदमाश गिरफ्तार, दो साथी मौके से फरार






