Home / News / चित्रकूट: दुष्कर्म व गर्भपात का आरोपी गिरफ्तार

चित्रकूट: दुष्कर्म व गर्भपात का आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपराध निरीक्षक अभय राज सिंह व उनकी टीम ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने व गर्भ निरोधक गोली खिलाकर गर्भपात कराने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आपको बताते चलें कि थाना भरतकूप निवासी एक वादी द्वारा थाना भरतकूप पर सूचना दी कि उनकी पुत्री के साथ विनोद नाम के व्यक्ति ने 1 वर्ष से अवैध सम्बन्ध बनाये रखे थे।अवैध सम्बन्ध के कारण उनकी पुत्री गर्भवती हो गयी। विनोद ने पुत्री का गर्भपात कराने वाली गोली(दवा) देकर कराया है। इस सूचना पर थाना भरतकूप में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना बयान पीडिता अन्तर्गत धारा 180 बीएनएसएस व पीडिता से सम्बन्धित जन्म प्रमाण पत्र व मेडिकल प्रपत्र के उपलब्ध कराये गये। जिनके अवलोकन से मुकदमा उपरोक्त मे धारा 4(2) पाक्सो एक्ट का होना नही पाया गया बल्कि धारा 5/6 पाक्सो एक्ट के अपराध का होना पाया गया। मुकदमा उपरोक्त मे धारा 4(2) पाक्सो एक्ट का लोप किया गया व धारा 5/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। आज दिनाँक 11.02.2026 को थाना भरतकूप पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना भरतकूप अन्तर्गत गोड़ा मोड़ के पास से अभियुक्त विनोद को गिरफ्तार किया गया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now