दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित अमानतगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार एनएच हाईवे पर चल रही गाड़ी की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया।
हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर लापरवाही और तेज रफ्तार इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी है।हादसे के बाद एक बार फिर एनएच हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।मृतक और घायल की पहचान के प्रयास किये जा रहे खबर लिखे जाने तक पहचान नही हो पाई है
राज कुमार chutmalpur






