Home / News / CJP के तिरंगा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हलचल, हाईकोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार…..

CJP के तिरंगा प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हलचल, हाईकोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार…..

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित तिरंगा प्रदर्शन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन का ऐलान किया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अदालत ने दिल्ली पुलिस के उस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लिया है, जिसमें पुलिस ने कानून के मुताबिक प्रदर्शन को नियंत्रित करने और जरूरी कदम उठाने की बात कही है।

यह मामला उस याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया, जिसमें कनॉट प्लेस के एक कारोबारी ने प्रदर्शन से यातायात, व्यापार और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की आशंका जताई थी। याचिकाकर्ता ने अदालत से प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए निर्देश देने की मांग की थी। अदालत ने फिलहाल प्रदर्शन पर रोक लगाने का आदेश नहीं दिया।

उधर, दिल्ली पुलिस सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है। वहीं, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के नोटिस के अनुसार, प्रदर्शन को देखते हुए 16 और 17 अक्टूबर को कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क आम लोगों के लिए बंद रहेगा। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस व्यवस्था कैसे संभालती है और आयोजन किस तरह आगे बढ़ता है

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now