Home / News / यूजीसी बिल के विरुद्ध पुरकाजी के स्वर्ण समाज के लोगों ने दिया ज्ञापन।

यूजीसी बिल के विरुद्ध पुरकाजी के स्वर्ण समाज के लोगों ने दिया ज्ञापन।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर

बृहस्पतिवार को कस्बा पुरकाजी के स्वर्ण समाज के लोगों ने ठाकुरद्वारा मंदिर में एक मीटिंग करते हुए यूजीसी बिल के विरुद्ध कड़ी निंदा की। स्वर्ण समाज की सहमति से एकत्र होकर पुरकाजी थाना पर पहुंचे जहां नायाब तहसीलदार अमित कुमार व थाना प्रभारी जयवीर सिंह को महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

स्वर्ण समाज के पंडित भानू शर्मा जिलाध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा मुज़फ्फरनगर ने बताया कि यह कानून स्वर्ण जाति के बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर रहा है और विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव को बढ़ावा दे रहा है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष निर्दोष जैन ने कहा कि यूजीसी एक्ट उच्च शिक्षा में योग्यता आधारित व्यवस्था को कमजोर कर रहा है और इसका सीधा असर मेधावी छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है। इसके अलावा, इससे समाज में नए प्रकार के भेदभाव को बढ़ावा मिल रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी एक्ट के विरोध में स्वर्ण समाज अब सार्वजनिक रूप से सड़कों पर उतर आया है। इसे हिंदू समाज को विभाजित करने की साजिश बताते हुए स्वर्ण समाज के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोग प्रदर्शन में शामिल हुए और इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की।
इस विरोध प्रदर्शन से स्पष्ट हो गया कि स्वर्ण समाज इस कानून के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने के लिए संगठित और सतत प्रयास कर रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि यूजीसी द्वारा हाल ही में प्रस्तावित या लागू नियम देश के उच्च शिक्षा तंत्र, सामाजिक संतुलन और समान अवसर के संवैधानिक सिद्धांतों के खिलाफ प्रतीत होते हैं। इससे छात्रों, शिक्षकों और समाज के एक बड़े वर्ग में गहरा असंतोष पैदा हुआ है।

इस अवसर पर पंडित भानू शर्मा, निर्दोष जैन, विपिन गोयल, ब्रज किशोर गुप्ता बिट्टू,रिषभ गुप्ता, मनोज त्यागी, मुकेश त्यागी, रजत गोयल, आकाश गोयल, नवीन गोयल विपुल विक्रम सिंह संजीव गोयल, उत्तम राणा, संदीप शर्मा, अमन सिंघल, धीरज गर्ग, वंश अग्रवाल, अमित लाला,रविकांत त्यागी, मयंक गोयल, शैंकी गोयल, भानू त्यागी, लवी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now