चित्रकूट – उत्तर प्रदेश सरकार की बेड एंड ब्रेकफास्ट (होमस्टे) नीति–2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीति के अंतर्गत प्रस्तावित संयुक्त निरीक्षण से संबंधित समस्त लंबित प्रकरणों (पेंडेंसी) के शीघ्र निस्तारण पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में संयुक्त निदेशक पर्यटन, CFO, CO सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि होमस्टे पंजीकरण, निरीक्षण एवं स्वीकृति से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों को समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिल सके तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों।संयुक्त निरीक्षण को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने, निरीक्षण की कार्ययोजना तैयार करने एवं निर्धारित समय-सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में इस प्रकार की बैठकों के माध्यम से प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।उक्त बैठक का उद्देश्य प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को सशक्त करना तथा बेड एंड ब्रेकफास्ट नीति–2025 के अंतर्गत होमस्टे संचालन को सरल एवं प्रभावी बनाना है।






