Home / Updates / UGC बिल बीजेपी में बगावत लखनऊ में 11 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा….

UGC बिल बीजेपी में बगावत लखनऊ में 11 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा….

यूजीसी के नए नियमों को लेकर लखनऊ की बीकेटी विधानसभा में भाजपा के भीतर गहरी नाराज़गी सामने आई है। कुम्हरावां मंडल के 11 पदाधिकारियों ने यह कहते हुए पार्टी छोड़ दी कि यह कानून छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। इन कार्यकर्ताओं का दर्द यह है कि जिस विचारधारा को लेकर वे वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े थे, वही आज उनसे दूर होती नजर आ रही है। इस्तीफे की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई और पार्टी नेतृत्व की मुश्किलें बढ़ गईं।

इस्तीफा देने वालों का कहना है कि उन्होंने यह कदम मजबूरी में उठाया है, न कि किसी व्यक्तिगत स्वार्थ में। मंडल महामंत्री अंकित तिवारी ने साफ कहा कि पार्टी अब दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के रास्ते से भटक चुकी है। दूसरी ओर, जिलाध्यक्ष विजय मौर्या का कहना है कि उन्हें औपचारिक तौर पर कोई पत्र नहीं मिला है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अगर समय रहते कार्यकर्ताओं की नाराज़गी को नहीं समझा गया, तो इसका असर आने वाले चुनावों में जमीन पर दिखाई दे सकता है।

[post-views]
Share
Now