Home / Events / वर्दी घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: CM धामी ने DIG को किया निलंबित, जांच के आदेश…..

वर्दी घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: CM धामी ने DIG को किया निलंबित, जांच के आदेश…..

देहरादून।

होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री की खरीद से जुड़े घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कदम उठाया है। मामले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड्स (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की गहन जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह मामला वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई और वित्तीय अनियमितताएं बरती गईं।

महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून द्वारा शासन को सौंपी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है। रिपोर्ट में की गई संस्तुति के आधार पर मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

[post-views]
Share
Now