ब्यूरो संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह थानाध्यक्ष पहाड़ी व उनके हमराहियों द्वारा बलात्कार के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।उल्लेखनीय है कि दिनांक 09.12.2025 को एक वादी द्वारा थाना पहाड़ी में सूचना दी गयी कि अभियुक्त सुन्दरम पुत्र होरीलाल उर्फ होरिला प्रसाद द्वारा वादी की पुत्री उम्र 15 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाना । इस सूचना पर थाना पहाड़ी में मु0अ0सं0 222/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।आज दिनाँक 24.01.2025 को उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह थानाध्यक्ष पहाड़ी व उनके हमराहियों द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सुन्दरम पुत्र होरीलाल उर्फ होरिला प्रसाद को नांदी मंदिर के बाहर से गिरफ्तार किया गया। विवेचना के क्रम में न्यायालय के समक्ष पीड़िता के बयान अन्तर्गत धारा 183 बीएनएसएस व पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से कम होने के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 87/64 बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
चित्रकूट -थाना पहाड़ी पुलिस ने बलात्कार के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार






