झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
लव-खुश वाटिका बडबेला में उपवनसंरक्षक झालावाड से स्वीकृति प्रदान कर पौधारोपण हेतु आत्माराम जन सेवा संस्थान झालावाड़ के पदाधिकारीयो एंव सहयोगियों के द्वारा 200X150 के एरिया मैं फेसिंग ( तार बाउंड्री) नील गायौ से बचाव हेतु करवायी गयी एवं अंदर सम्पूर्ण जमीन मैं पौधारोपण कर सुरक्षा की जिम्मेदारी ली गई एंव उपस्थित सभी पदाधिकारियों एंव सहयोगी जनों के द्वारा प्रतिवर्ष पौधारोपण कर देख-भाल करने का संकल्प लिया गया।
संस्थान वह सहयोगीयो के 5 वर्ष तक के छोटे बच्चों द्वारा 10 पौधे एंव महिलाओ द्वारा 40 पौधे व बाकी समस्त सदस्यो द्वारा 50 से अधिक पौधारोपण किया गया तथा सभी सदस्यों द्वारा लव-खुश वाटिका बड़बेला मैं नर्सरी की जानकारी जैसे: पौधे, वर्मीकमपोस्ट के संरक्षण के बारे में जानकारी ली गयी एवं समीप के तलाब किनारे देशी-विदेशी पशु-पक्षियो की देखा गया व पशु-पक्षियो की जानकारी नाकाप्रभारी श्री रामस्वरूप जी गुर्जर द्वारा दि गई व समस्त कर्मचारियों द्वारा बहुत अच्छे से सहयोग किया गया व बालउधान के आन्द लिया
लव-खूश वाटिका की स्वच्छता व व्यवस्थाऔ को देखकर समस्त सदस्यों द्वारा प्रसन्न्ता व्यक्त की गयी व समस्त कर्मचारियों द्वारा भरपूर सहयोग किया गया, जिसके लिए संस्थान पूरी टीम द्वारा विशेष, नाकाप्रभारी व टीम का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह सहयोग प्राप्त होता रहे!








